Showing posts with label shaam. Show all posts
Showing posts with label shaam. Show all posts

वही

शाम वही,
शमा वही,
इंतज़ार वही,
बस तू ही नहीं |

चेहरें वही,
बातें वही,
अदायें वही,
बस तू ही नहीं |

गम वही,
मुस्कान वही,
तन्हाई वही,
बस तू ही नहीं |

दरवाजा वही,
झील का किनारा वही,
दीवारों का रंग वही,
बस तू ही नहीं |

निगाहें वही,
नाम वही,
हया वही,
बस तू ही नहीं |

उलझनें वही,
सुलझने वही,
डर वही,
बस तू ही नहीं |

महफिलें वही,
किस्से वही,
फासलें वही,
बस तू ही नहीं |

आसमां वही,
परझइयां वही,
आशीष वही,
बस तू ही नहीं |


Aashish "Joy Madhukaran"
@All right reserved 2011


शायद

शाम ढले शायद उसकी आंखें मेरा इंतज़ार करती होगी,
दूंगा मैं दरवाज़े पे शायद दस्तक, शायद वो ये सोचती होगी |
                                                                                         
बे बात पे शायद हंस कर, शायद वो आंसूं छुपाती होगी,
शायद खुदा से दुआ मे बस शायद मुझसे एक मुलाकात मांगती होगी |
  
होगी उसके कपड़ों मे शायद सिलवटें,
शायद मेरे नाम पे शायद उसकी जुबां लडखडाती होगी |
  
हाथों पे शायद कुछ लिख के, शायद कुछ मिटाती होगी,
शायद मेरी जुदाई की सिहरन मे शायद मेरी कोई ग़ज़ल गुनगुनाती होगी |
 
Aashish "Joy MadhuKaran"
@All rights reserved 2010